महंगाई पर मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम

आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि पर मुख्यमंत्रियों का यह सम्मेलन 27 जनवरी को होगा, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करेंगे। इसमें बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने के संबंध में राज्य सरकारों से विस्तार से चर्चा होगी। इसके अलावा आखिर महंगाई के तेजी से बढ़ने के क्या कारण हैं वो रखे जाएंगे।
गैरकानूनी तरीके से नेपाल भेजी जा रही चीनी
केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन बुलाने का फैसला मंत्रीमंडल की एक बैठक में किया गया। उन्होंने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री इस बैठक में मुख्यमंत्रियों से आवश्यक वस्तु अधिनियम के क्रियान्वयन के संबंध में भी बातचीत करेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को जो चावल व गेहूं उपलब्ध कराए गए हैं, राज्य सरकारें उन्हें नहीं ले जा रही हैं। पवार ने कहा कि राज्य सरकारों से कहा गया है वे जमाखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। "मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में इसकी भी समीक्षा की जाएगी।"
उन्होंने कहा कि गन्ना और चीनी गैरकानूनी तरीके से भारत से नेपाल भेजे जा रहे हैं, इसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। अब देखना यह है कि प्रधानमंत्री की यह बैठक क्या आम आदमी को राहत पहुंचा सकती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications