थाने में आत्महत्या, थाना प्रभारी सहित 5 निलंबित (लीड-1)
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुम्बई में वकील रेखा थोराट के यहां हुई डकैती के मामले में मुम्बई पुलिस ने दतिया के अन्नू पठान और अकील को हिरासत में लिया था। मंगलवार को रात हो जाने के कारण मुम्बई पुलिस ने दोनों आरोपियों को बड़ौनी थाने के सुपुर्द कर दिया था। इन दोनों आरोपियों ने देर रात को लॉकअप में ही फांसी लगा ली। इसमें अन्नू पठान की मौत हो गई और अकील की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस हिरासत में फांसी लगाने की खबर मिलते ही बुधवार को दोनों आरोपियों के परिजन गुस्से में आ गए और उन्होंने बड़ौनी थाने पर पथराव कर दिया, इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालात तनावपूर्ण होने पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
दतिया के कलेक्टर एम.बी. ओझा ने आईएएनएस को बताया कि इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही थाना प्रभारी नरेंद्र साहू और चार अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications