मुलायम के कई राज अमर के सीने में दफ्न

Amar Singh
नई दिल्ली। लखनऊ से लेकर दिल्‍ली तक के राजनीतिक गलियारे में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बने हुए अमर सिंह भले ही समाजवादी पार्टी के सभी पदों से इस्‍तीफा दे चुके हों, लेकिन मुलायम-अमर की दोस्‍ती को कोई खतरा नहीं। इस दोस्‍ती को बनाए रखने की बात खुद ठाकुर अमर सिंह ने कही है। उन्‍होंने कहा है कि वो मुलायम सिंह के कई राज जानते हैं। साथ ही उन्‍होंने ज़बान दी है कि वो राज मरते दमतक नहीं खोलेंगे।

लंदन में एक टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्‍कार में अमर सिंह ने कहा, "मेरे सीने में मुलायम सिंह के कई ऐसे राज दफन हैं, जिसके बारे में न तो उनके भाई रामगोपाल यादव जानते हैं और न ही उनके बेटे अखिलेश यादव! जनेश्वर मिश्र तो बहुत दूर की चीज है। ब्लैकमेलिंग उनके चरित्र में नहीं है, लिहाजा वो राज मेरी लाश के साथ ही दफन होंगे।"

मुलायम के भाई रामगोपाल यादव से विवाद पर अमर सिंह ने कहा, "उनके खिलाफ रामगोपाल के समर्थक सांसद और विधायक बयानबाजी बंद करें। जो विधायक, सांसद या कार्यकर्ता मेरा समर्थन करेंगे, मैं उनके लिए अपना खून बहा दूंगा।" यह पूछे जाने पर कि उनके इस्‍तीफे के बाद क्‍या उनके समर्थक सांसद, विधायक पार्टी में बने रहेंगे? अमर सिंह ने जवाब दिया, "मैं भविष्‍य की गारंटी नहीं लेता।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+