पंजाब, हरियाणा में सर्द हवाओं का कहर

पटियाला और लुधियाना में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.2 और 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। चण्डीगढ़ में भी सर्द मौसम का कहर जारी है। यहां अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस से आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
चण्डीगढ़ में सोमवार का दिन पिछले सात वर्षो का सबसे सर्द दिन रहा था। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान जहां 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शीतलहर की वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि दिन और रात के तापमान में गिरावट का रुख जारी रहेगा। हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल शहरों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.7, छह और 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications