अमर सिंह अड़े, कहा इस्तीफा वापस नहीं लेंगे

अधर में फंसे मुलायम
इस जंग में भीष्म पितामह की भूमिका निभा रहे मुलायम सिंह यादव अधर में फंस गए हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे किसका साथ दें। मुलायम ने सोमवार को अमर सिंह से फोन पर बात कर इस्तीफा वापस लेने का आग्रह किया और सैफई महोत्सव में आमंत्रित किया। जवाब में अमर सिंह ने कहा कि वो इस्तीफा किसी हालत में वापस नहीं लेंगे। यही नहीं अमर सिंह ने कहा कि अब उनके अंदर सपा के लिए काम करने का जोश भी ठंडा पड़ चुका है।
मुस्लिम नेता नाराज़
उधर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को अमर सिंह के निष्कासन की मांग की। सभी का तर्क है कि अमर सिंह ने इस तरह से पार्टी की विश्वस्नीयता भंग की है। अमर के निष्कासन की मांग करने वाले नेताओं में अमरोहा विधायक महबूब अली, संभल विधायक इकबाल महबूब, किथूर विधायक शाहिद मंजूर और मेरठ की युवा इकाई के अध्यक्ष वसीम रजा समेत पार्टी संसदीय बोर्ड के कई सदस्य शामिल हैं। खास बात यह है कि इनमें मुस्लिम नेताओं की संख्या अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications