हिमाचल में 10520 बस्तियों को स्वच्छ पेयजल और 10813 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा

सभी जनगणना गांवों में पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई गई है तथा गत दो वषरें के दौरान राज्य के 53,205 बस्तियों को पेयजल उपलब्ध करवाने पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। गत दो वषरें में 552 करोड़ रुपये व्यय कर लगभग 10520 बस्तियों को पहले ही पेयजल सुविधा उपलब्ध करवायी जा चुकी है। मार्च 2012 तक 19473 शेष बस्तियों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए वृहद योजना तैयार की गयी है।

प्रदेश में गत वर्ष 65़55 करोड़ रुपये की लागत से गिरि नदी से उठाऊ पेयजल योजना को कार्यान्वित किया गया। इस योजना से सोलन शहर के अतिरिक्त इसके साथ लगते 23 शहरी गांवों एवं कुमारहट्टी और धर्मपुर क्षेत्रों के 91 गांवों को जलापूर्ति सुनिश्चित बनाई जाएगी। ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत भोरंज तहसील के मेवा और बमसन क्षेत्रों को तथा हमीरपुर जिले के ही ग्वारडू़ से समीरपुर के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना को पूर्ण किया गया है। शिमला जिले के सराहन में ग्रामीण मलनिकासी योजना तथा रिकांगपिओ मलनिकासी योजना का कार्य भी पूरा किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+