भारत-बांग्लादेश के बीच हुए 5 अहम समझौते

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कई द्विपक्षीय मुद्दों पर लगभग दो घंटे तक बातचीत की।
मनमोहन सिंह ने शेख हसीना से कहा कि उनके इस दौरे ने भारत-बांग्लादेश संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ा है। इस दौरे से मन और मस्तिष्क की एकता जाहिर हुई है।
एक अरब डॉलर का ऋण भारत द्वारा किसी देश को द्विपक्षीय वित्तीय सहायता के रूप में एक बार में उपलब्ध कराई जाने वाली अब तक की सबसे बड़ी राशि है। इस राशि का इस्तेमाल रेलवे के पुलों और रेल लाइनों के निर्माण में किया जाएगा। बोगियों, रेल इंजिनों व बसों की आपूर्ति की जाएगी।
भारत ने केंद्रीय ग्रिड से 250 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करने पर भी सहमति जताई है। दोनों पक्षों ने संपर्क में सुधार के लिए बड़े कदम उठाए हैं। इसके तहत अखारा-अगरतला रेल मार्ग को भी शुरू किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications