बिहार के मंत्री को परिवार सहित मारने की धमकी
पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात मंत्री के मोबाइल नंबर 9431018770 पर मोबाइल नंबर 9525075766 से धमकी दी गई कि उन्हें पूरे परिवार के साथ उड़ा दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि इसके बाद मंत्री के निजी सचिव (पीएस) राजीव कुमार को भी फोन पर कहा गया कि मंत्री को समझा दो वरना दोनों के परिवार को जान से मार दिया जाएगा।
मंत्री ने बताया कि उन्होंने व उनके पीएस ने इस पूरे मामले की जानकारी पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित राज्य के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दे दी है।
इधर, पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत विनायक ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है तथा फोन करने वाले की तलाश करने का प्रयास कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications