गहलोत ने विधानसभा की वेबसाइट का अवलोकन किया

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्रसिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार की पूरे भारतवर्ष में यह पहली वेबसाइट है जिसे राजस्थान विधानसभा ने तैयार करवाया है। उन्होंने कहा कि राज्यों की विधानसभाओं सहित लोकसभा और राज्यसभा में भी यह सुविधा नहीं है।

मुख्यमंत्री ने ऐसी पहली वेबसाइट तैयार करवाने पर विधानसभा अध्यक्ष, सचिव, अधिकारियों तथा नेशनल इनफोरमेटिक्स सेन्टर के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन करने की दृष्टि से यह उपयोगी होगी। उन्होंने कहा कि सदन में सदस्य ने क्या प्रश्न पूछे और उनके प्रतिउत्तर क्या आए, इसका अहसास सरकार में बैठे अधिकारियों एवं मंत्रियों को भी होगा। आमजन को भी पता चलेगा कि सवालों का जवाब किस रूप में आया। गहलोत ने संवेदनशील, जवाबदेही एवं पारदर्शी प्रशासन देने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+