तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय में सामुदायिक रेडियो केंद्र की स्थापना
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय उन पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है जहां तकनीक हस्तांतरण और लोक हितैषी संचार माध्यम के जरिए, किसानों, विस्तार कर्मचारियों तथा सभी अन्य हितधारकों जो प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से षि तथा ग्रामीण विकास गतिविधियों से जुडे हैं, की सहायता प्रदान करने की परंपरा है।
मंत्रालय स्थानीय समुदायों को अपने आपको व्यक्त करने, अपने विचारों का आदान-प्रदान करने तथा विशेषकर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अवसर मुहैया कराने के अपने वायदे के अनुसार सामुदायिक रेडियो की स्थापना को प्रोत्साहन देता है। सामुदायिक रेडियो प्रसारण शिशु स्वास्थ्य, हितकारी भोजन, स्वच्छता, जीवनशैली, बैंक ऋण, बाजार में पहुंच के लिए कुटीर उद्योगों को प्रशिक्षण प्रदान करना, कानूनी रूप में जागरूक करना तथा चिकित्सा जागरूकता इत्यादि पर केंद्रित होते हैं और यह समुदायों के लिए काफी उपयोगी होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications