वित्तीय संकट से लैटिन अमेरिका में 22 लाख नौकरियां समाप्त
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार आईएलओ ने अनुमान जताया है कि मौजूदा 1.81 करोड़ बेरोजगारों की संख्या में वर्ष 2010 में मामूली कमी आ सकती है और बेरोजगारी की दर घटकर 8.2 प्रतिशत हो सकती है।
संयुक्त राष्ट्र की संस्था ने कहा कि जिन 14 देशों में अध्ययन किया गया उनमें से 12 देशों में बेरोजगारी की दर में वर्ष 2009 में वृद्धि हुई। केवल पेरु और उरुग्वे इससे बचे रहे।
सबसे अधिक बेरोजगारी जिन देशों में बढ़ी उनमें बारबाडोस, कोस्टारिका, चिली और इक्वाडोर शामिल हैं।
कैरेबियन इलाके में वर्ष 2008-09 में बेरोजगारी की दर 11.5 प्रतिशत से बढ़कर 12.3 प्रतिशत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications