जलवायु परिवर्तन पर सहमति नहीं बनने से चिंतित हैं पोप
पोप ने विश्व नेताओं के बीच इस मुद्दे पर समझौता नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पारिस्थितकीय क्षरण से लड़ने के रास्ते में आर्थिक और राजनीतिक रुकावटें बरकरार हैं। उन्होंने इन अवरोधों की आलोचना करते हुए कहा कि ईश्वर की रचना की रक्षा मेंही दुनिया की शांति छिपी हुई है। पोप ने वेटिकन स्थित राजदूतों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा अस्तित्व से जुड़ी है।
उन्होंने कहा, "अगर हम वाकई असली सुकून और शांति चाहते हैं तो पर्यावरण संरक्षण एवं मानव जाति की रक्षा को एक ही सिक्के के दो पहलुओं के तौर पर देखना होगा।" पोप जलवायु परिवर्तन के मसले पर काफी मुखर रहे हैं और इसलिए उन्हें 'ग्रीन पोप' की संज्ञा भी दी जाती रही है। उन्होंने कहा कि धरती पर जीवन का अस्तित्व प्राकृतिक संसाधनों के उपयुक्त प्रबंधन से जुड़ा है और यह सभी देशों का कर्तव्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications