सड़क हादसे में 6 दिल्लीवासियों की मौत
बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक कुलदीप शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "एक स्कार्पियो गाड़ी घुमारविन इलाके में दाधोल गांव के निकट सोमवार रात 12.20 बजे के आसपास खड्ड में जा गिरी। इस वाहन में सवार दिल्ली के छह लोग मारे गए।"
शर्मा ने कहा कि वाहन में नौ लोग सवार थे। ये सभी लोग कांगड़ा जिले में तीर्थस्थल ज्वालामुखी के दर्शन के लिए जा रहे थे। घायलों को बिलासपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्यादातर पीड़ितों की उम्र 25 से 30 के बीच बताई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications