तमिलनाडु में पुलिसकर्मी की हत्या मामले में 2 और गिरफ्तार
गत सात जनवरी को तिरूनेलवेली इलाके में उपनिरीक्षक आर. वेट्रीवेल पर अपराधियों ने मंत्रियों और अधिकारियों से सामने हमला कर दिया था, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उसमें एक मुख्य संदिग्ध हमलावर भी है।
पुलिस के अनुसार हमलावर के निशाने पर एक अन्य पुलिसकर्मी डी.सिवासुब्रमण्यम थे। पुलिस ने सोमवार को सिवासुब्रमण्यम की पत्नी एस.शिवकामीऔर उसके भाई के दोस्त अय्यपन को गिरफ्तार किया था।
उधर, सोमवार को ही मदुरई जिले के ए.सुब्रमण्यम ने स्थानीय अदालत के समक्ष वेट्रीवेल की हत्या मामले में आत्मसमर्पण कर दिया था। इस मामले में पुलिस अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications