फोर्ड को मिले पुरस्कारों से स्थिति सुधरने की उम्मीद
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार फोर्ड फ्यूजन हाइब्रिड कार को सर्वश्रेष्ठ कार और फोर्ड ट्रांजिट कनेक्ट को सर्वश्रेष्ठ ट्रक का पुरस्कार मिला। फोर्ड के अध्यक्ष बिल फोर्ड ने कहा कि कंपनी के ग्राहकों की संख्या हर महीने बढ़ रही है।
वर्ष 2009 में दिवालिया होने से बचने वाली फोर्ड एकमात्र बड़ी वाहन कंपनी है। मंदी की चपेट में आईं जनरल मोटर्स और क्रिसलर को सरकार से अरबों डॉलर की आपात सहायता लेने के लिए विवश होना पड़ा।
अमेरिकी कार कंपनियों को उम्मीद है कि डेट्रॉयट वाहन मेले से वर्ष 2010 में कार बाजार को कुछ प्रोत्साहन मिलेगा।
जीएम के प्रमुख इड व्हिटक्रे ने कहा कि वर्ष 2009 के मध्य में दिवालिया होने के बावजूद कंपनी इस वर्ष विस्तार कर सकती है।
उन्होंने कहा कि कंपनी जून तक सरकार को 6.7 अरब डॉलर का कर्ज लौटाने की उम्मीद कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications