अमेरिका ने श्रीलंका में शांतिपूर्ण चुनाव का आह्वान किया
कोलंबो स्थित अमेरिकी दूतावास की ओर से मंगलवार को जारी किए गए एक बयान में संबंधित अधिकारियों से शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को कहा गया है। इसमें कहा गया, "चुनाव के मद्देनजर हो रही हिंसा की जांच कराई जानी चाहिए और लोगों को अपने पसंद के उम्मीदवार के चयन के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।"
बयान में कहा गया, "कई दशकों के बाद एकीकृत और शांत श्रीलंका में चुनाव हो रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होंगे।"
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में 26 जनवरी को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे और पूर्व सेना प्रमुख सरथ फोनसेका के बीच है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications