कोलकाता में आग से 1 मरा, 500 झुग्गियां खाक (लीड-2)
एक अधिकारी ने बताया कि झुग्गी बस्ती में लगी आग तेजी से फैलने लगी। आग की वजह से नजदीकी बिधाननगर रोड रेलवे स्टेशन को भी नुकसान पहुंचा है। आग की लपटें 15 फुट ऊपर तक देखी गईं।
आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की 35 गाड़ियों को लगाया गया है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) जावेद शमीम ने आईएएनएस से कहा कि झुग्गी बस्ती में रहने वाले एक युवक का शव बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि करीब 400 से 500 झुग्गी बस्तियां आग की भेंट चढ़ गईं।
आग की वजह से उपनगरीय रेल सेवा उल्टाडांगा से दमदम रेलवे स्टेशन बीच करीब दो घंटे तक बाधित हो गई। इस दौरान बिजली आपूर्ति रोक दी गई। 12 जोड़ी ईएमयू रेलगाड़ियों रद्द कर दिया गया।
पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "किसी संभावित दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति रोक दी गई है। इस इलाके में रेलवे ट्रैक को बड़ी संख्या में लोग पार करते हैं।"
अधिकारी ने कहा,"हमारे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications