अमर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाने वाले पर जानलेवा हमला
उन्नाव के कोतवाली प्रभारी आर.बी.चौहान ने संवाददाताओं को बताया कि आज दोपहर कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर गगनखेड़ा के निकट कुछ अज्ञात हमलावरों ने इनोवा गाड़ी से जा रहे शिवकांत त्रिपाठी पर फायरिंग की। फायरिंग में त्रिपाठी के साथ कार में बैठा कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।
पुलिस के मुताबिक खिड़की की तरफ बैठे त्रिपाठी के बगल से निकली गोलियों से कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
चौहान ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
उधर, त्रिपाठी ने संवाददाताओं को बताया कि अमर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के बाद कई बार उन्हें जान से मारने की धमिकयां मिलीं।
उल्लेखनीय है कि कानपुर निवासी शिवकांत त्रिपाठी ने 15 अक्टूबर 2009 को कानपुर के बाबूपुरवा थाने में अमर सिंह तथा अन्य के खिलाफ 500 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति बनाने का मामला दर्ज कराया था।
उन्होंने आरोप लगाया था कि 2003 से 2008 के बीच मुलायम सिंह सरकार में उत्तर प्रदेश विकास परिषद का अध्यक्ष रहने के दौरान अमर सिंह ने कथित तौर पर विभिन्न कंपनियों का एक दूसरे में विलय किया और 500 करोड़ रुपये से अधिक राशि अर्जित की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications