इंफोसिस ने एक कर्मचारी को बर्खास्त किया, 2 निलंबित
इसके अलावा कंपनी ने कथित आपराधिक मामलों में पिछले चार महीनों के दौरान गिरफ्तार किए गए अपने दो अन्य कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। यह जानकारी कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यहां मंगलवार को दी।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक गुप्ता को विमानन कंपनी, गोएयर के कार्यालय में 25 अक्टूबर को फोन पर विमान में बम होने की झूठी सूचना देने के लिए बर्खास्त किया गया है। पल्लव चक्रवर्ती और कृष्णमूर्ति को उनकी गिरफ्तारी के बाद निलंबित कर दिया गया है। चक्रवर्ती को जहां अपने घरेलू नौकर को प्रताड़ित करने के लिए गिरफ्तार किया गया है, वहीं कृष्णमूर्ति को एक फ्रेंच महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
इंफोसिस के निदेशक मंडल के सदस्य और एचआरडी तथा शिक्षा व शोध के प्रमुख टी.वी.मोहनदास पई ने आईएएनएस को बताया, "जी हां, हमने गुप्ता को अनैतिक व्यवहार में लिप्त होने के लिए बर्खास्त कर दिया है। हमारे यहां बहुत सख्त आचार संहिता है। जो इसका पालन नहीं करता, हम उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications