पंजाब सरकार ने हॉकी इंडिया का प्रायोजक बनने का प्रस्ताव दिया
पंजाब के उपमुख्यमंत्री तथा पंजाब हॉकी संघ के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को केंद्रीय खेल मंत्रालय के समक्ष यह प्रस्ताव रखा।
भारतीय हॉकी खिलाड़ियों द्वारा अधिक पैसे की मांग पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर बादल ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस हॉकी के खेल ने ओलम्पिक में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया, उसके साथ ऐसा बर्ताव हो रहा है। पंजाब हॉकी की पाठशाला रहा है और वह चाहेगा कि भारतीय हॉकी अपनी खोई चमक वापस पाए।"
उन्होंने कहा कि यदि पंजाब सरकार को हॉकी टीम के प्रायोजन की जिम्मेदारी दी जाए तो वह राज्य में इसके लिए तैयारी शिविर लगाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications