अब कांग्रेस नेता ने येदियुरप्पा सरकार को 'इडियट' कहा
बेंगलुरू, 12 जनवरी (आईएएनएस)। ऐसा लगता है आमिर खान की फिल्म '3 इडियट' की खुमारी कर्नाटक के नेताओं पर सिर चढ़कर बोल रही है। पूर्व प्रधानमंत्री व जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एच. डी. देवेगौड़ा के बाद कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्दरमैया ने मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा की सरकार को 'इडियट' करार दिया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए सिद्दरमैया ने कहा, "क्या हमें उन्हें इडियट कहना चाहिए। ध्यान दीजिएगा, मैं किसी व्यक्ति विशेष को इडियट नहीं कह रहा हूं। मैं कह रहा हूं कि यह एक इडियट सरकार है।"
उल्लेखनीय है कि सिद्दरमैया इससे पहले जेडी (एस) में थे लेकिन बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने देवेगौड़ा पर सिर्फ अपने बेटों को आगे करने का आरोप लगाया था। उन्होंने चार महीने पहले भी येदियुरप्पा की सरकार को दुष्टों की सरकार कहा था।
गत दिनों देवेगौड़ा ने येदियुरप्पा के खिलाफ खुलेआम अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications