मुंबई हमले के संदिग्ध हेडली की सुनवाई स्थगित
शिकागो, 12 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई पर 26/11 के आतंकवादी हमले के लिए ठिकानों की पहचान करने के आरोपी पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली के मामले को बिना मुकदमे के ही निपटाने की याचिका 'स्टेटस हियरिंग' पर शिकागो के एक न्यायालय ने 23 फरवरी तक सुनवाई स्थगित कर दिया।
अमेरिकी अभियोजन कार्यालय के एक प्रवक्ता ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि इलिनॉय जिला अदालत के न्यायाधीश हैरी लिनेनवेबर के सामने मंगलवार को तय सुनवाई अब 23 फरवरी तक स्थगित कर दी गई है।
उसने कहा, "दोनों पक्षों की सहमति से सुनवाई स्थगित की गई।"
पिछले वर्ष अक्टूबर में गिरफ्तार किए जाने के बाद हेडली को पहली बार नौ दिसम्बर को अदालत के सामने पेश किया गया।
हेडली के वकील जान थेइस के अनुसार स्टेटस हियरिंग न्यायालय की नियमित प्रक्रिया है। इसके माध्यम से न्यायालय बचाव और अभियोजन पक्ष से मामले में हुई प्रगति की जानकारी लेता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications