मध्य प्रदेश में मंत्री के सुरक्षाकर्मी पर हमला करने वाला गिरफ्तार
खजूरी सड़क थाने के प्रभारी कुंवर सिंह मुकाती ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया है कि सोमवार की रात को पवार अपनी निजी कार से देवास जा रहे थे, तब सीहोर नाके पर उनकी कार को रोककर बैरियर कर्मचारी ने टोल टैक्स की मांग की। कर्मचारी ने सुरक्षाकर्मी वीर विजेंद्र से निजी गाड़ी मंत्री की होने पर परिचय पत्र की मांग की तो विवाद बढ़ गया।
मुकाती ने बताया है कि विवाद के दौरान बैरियर कर्मचारी ने पत्थर उठाकर सुरक्षकर्मी को मारा जो उसके हाथ में लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को टोल टैक्स कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications