अमेरिका ने शांति संधि का उत्तर कोरिया का आग्रह ठुकराया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने संवाददाताओं से कहा कि शांति संधि पर आगे बढ़ने के लिए उत्तर कोरिया को छह देशीय वार्ता में शामिल होना और परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने के कदम उठाने चाहिए।
गिब्स ने कहा कि यदि उत्तर कोरिया यह जिम्मेदारी उठाने को तैयार है तब इस संबंध में वार्ता में प्रगति होगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अमेरिका को नहीं उत्तर कोरिया को कदम उठाने हैं।
बाद में विदेश विभाग के प्रवक्ता पी.जे.क्राउली ने कहा कि उत्तर कोरिया पहले छह देशीय वार्ता में वापस लौटे। उसके बाद परमाणु मुद्दे से शुरू करके प्राथमिकता के आधार पर अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।
छह देशीय वार्ता में सितम्बर, 2005 में एक संयुक्त बयान में अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच एक शांति संधि पर सहमति बनी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications