माकपा ने अपने कार्यकर्ताओं की हत्या की निंदा की
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सोमवार को पार्टी के चार कार्यकर्ताओं की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा की है।
माकपा पोलित ब्यूरो की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया, "पश्चिम बंगाल में वामपंथियोंके खिलाफ हिंसा की हद पार हो रही है। तृणमूल कांग्रेस के समाजविरोधी और आपराधिक प्रवृति के लोगों ने इन हत्याओं को अंजाम दिया है।"
बयान में कहा गया है, "ये हत्याएं कितनी निर्मम थीं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो कार्यकर्ताओं को मुंह में गोली मारी गई।"
उल्लेखनीय है कि सोमवार को अज्ञात लोगों ने माकपा के चार कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी थी। इस हमले में सात अन्य कार्यकर्ता भी बुरी तरह जख्मी हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications