कोरिया प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त बनाने में करेंगे मदद: मून
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कोरिया युद्ध (1950-53) को समाप्त करने के लिए हुए युद्धविराम समझौता के बदले उत्तर कोरिया के अमेरिका के साथ एक शांति संधि के प्रस्ताव के बाद मून ने यह टिप्पणी की।
उत्तर कोरिया ने यह भी कहा कि यदि संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध हटा लिए जाएं तो वह छह देशीय वार्ता में फिर शामिल होने को तैयार है। अमेरिका, रूस, चीन, जापान दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया इस वार्ता में शामिल हैं। उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को बंद करने पर सहमत नहीं होने से वार्ता में गतिरोध कायम है।
न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में बान ने संवाददाताओं से कहा, "कोरिया प्रायद्वीप के सभी मुद्दों को वार्ता के माध्यम से शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के अपने आह्वान को मैं फिर दोहराता हूं।"
उन्होंने कहा, "कोरिया प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से मुक्त रखने में सहायता के लिए मैं सभी प्रयास करूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications