भारत ने चीन में गिरफ्तार हीरा व्यापारियों के बारे में विवरण मांगा
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। सरकार ने बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास से चीनी अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए गए 21 भारतीय हीरा व्यापारियों के बारे में विवरण मांगा है। इन व्यापारियों को शेनजेन शहर से गिरफ्तार किया था।
विदेश सचिव निरूपमा राव ने पत्रकारों से कहा, "हमने भारतीय दूतावास से विवरण मांगा है।"
उन्होंने बताया कि भारतीय विदेश मंत्रालय चीन में नियुक्त भारतीय राजदूत एस.जयशंकर से संपर्क बनाए हुए है। राव ने कहा, "हम उनकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।"
समाचार चैनलों के रिपोर्ट के अनुसार 21 भारतीय हीरा व्यापारियों, जो सूरत के रहने वाले हैं को तस्करी के आरोप में शेनजेन शहर से गिरफ्तार किया गया था।
यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब भारत में चीनी कंपनियों द्वारा ढांचागत बुनियादी परियोजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। परन्तु चीनी कामकारों के वीजा संबंधी कई मामले फंसे हुए हैं।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार को तीन चीनी इंजीनियरों को, सितम्बर में बाल्को संयंत्र में निर्माणधीन चिमनी गिरने से हुई 42 मजदूरों की मौत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
कोरबा में मंगलवार को इंजीनियरों के स्वास्थ्य बिगड़ने की शिकायत पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications