उप राष्ट्रपति का अफ्रीकी दौरा समाप्त
अंसारी शनिवार को बोत्सवाना पहुंचे और वहां के उप राष्ट्रपति मोम्फाती मेराफे से प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। मेराफे पूर्व सैन्य अधिकारी हैं। उन्होंने भारत में सैन्य प्रशिक्षण हासिल किया।
दोनों नेताओं ने कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
तीन अफ्रीकी देशों के सात दिवसीय दौरे के अंतिम दिन अंसारी ने बोत्सवाना में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications