कसाब ने मुंबई हमले में अपनी भूमिका को नकारा
कसाब से मुंबई हमले में उसकी भूमिका को लेकर अब तक 891 सवाल पूछे गए हैं जिसे अभियोजन पक्ष ने पेश किया था। ये सवाल साक्ष्यों और गवाहों के बयान पर आधारित हैं।
विशेष लोक अभियोजक उज्जवल निकम ने कहा कि कसाब ने ज्यादातर सवालों के जवाब नहीं में दिए हैं तो कई में उसने भूमिका को नकारते हुए नई कहानियां गढ़ी है।
कसाब अब तक गिरगांव चौपाटी से उसे गिरफ्तार किए जाने, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर अंधाधुंध गोलियां बरसाने और तीन पुलिस अधिकारियों- हेमंत करकरे, अशोक काम्टे और विजय सालस्कर को मारने में अपनी भूमिका से इंकार कर चुका है।
विशेष अदालत के न्यायाधीश एम.एल. तहिलयानी अभियोजन द्वारा जमा कराए गए 800 अन्य सवाल पूछेंगे जो कि तकनीकी साक्ष्यों पर आधारित हैं। मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications