दिनाकरन के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया जारी है : अंसारी
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने मंगलवार को कहा है कि कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पी.डी.दिनाकरन के खिलाफ महाभियोग लाए जाने की प्रक्रिया अभी जारी है।
पिछले वर्ष दिसंबर महीने में अंसारी ने राज्यसभा के 75 सदस्यों की ओर से न्यायमूर्ति दिनाकरन के खिलाफ दी गई याचिका स्वीकार की थी।
नियमानुसार तीन सदस्यीय समिति इस याचिका पर विचार करेगी और उस पर अपना निर्णय देगी कि याचिका पर राज्यसभा में चर्चा की जानी चाहिए या नहीं।
अंसारी ने अफ्रीका के सात दिवसीय दौरे से दिल्ली लौटते समय विशेष विमान में संवाददाताओं को बताया, "समिति के सदस्य राज्यसभा के सभापति द्वारा नामित किए जाएंगे। मामले को न्यायाधीश जांच कानून के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है और इसकी प्रक्रिया जारी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications