दिल्ली में बुधवार को हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि बुधवार को आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा और हल्की बारिश की संभावना है। बारिश की वजह से तापमान में वृद्धि हो सकती है।
बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी पिछले कई दिनों से जारी है। मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री दर्ज किया गया जो कि औसत से छह डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications