ब्रिटेन ने विवादित इस्लामी समूह पर लगाया प्रतिबंध
दीपांकर डे सरकार
लंदन, 12 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन में मंगलवार को अफगान और इराक में जारी युद्ध का खाली ताबूतों के साथ शहर में मार्च निकाल विरोध करने वाले इस्लामी समूह पर ब्रिटिश सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है।
समूह 'इस्लाम फॉर यूके' पर प्रतिबंध गुरुवार से लागू हो जाएगा। इस समूह की सदस्यता ग्रहण करने वाले को आपराधिक मामले के तहत 10 साल तक की कैद की सजा दी जाएगी।
पूरे ब्रिटेन में इस कार्रवाई की कड़ी निंदा हो रही है। वूटन बासेट नगर में रविवार को निकलने वाले मार्च को समूह ने रद्द कर दिया है। इस शहर में प्रत्येक दिन विदेशी युद्ध में शहीद होने वाले ब्रिटिश सैनिकों की लाशें आ रही हैं।
ब्रिटिश गृह मंत्री एलेन जॉनसन ने मंगलवार को बताया, "आज हमने अल-मुहाजिरान, इस्लाम फॉर यूके के साथ अन्य समूहों को देश से बाहर निकलने का आदेश दिया है।"
उन्होंने कहा कि बहिष्कार बड़ा मुश्किल है फिर भी आतंकवाद से निपटने के लिए ऐसे फैसले लेने ही पड़ते हैं। इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है। हम स्पष्ट करना चाहेंगे कि कोई संगठन केवल नाम बदलने से बहिष्कार से नहीं बच सकता है।
इस्लाम फॉर यूके के नेता अंजुम चौधरी ने कहा कि उनका समूह ब्रिटेन की विदेशी नीति की आलोचना करता रहा है।
चौधरी ने बीबीसी से बात करते हुए समूह के सदस्यों के आतंकवाद में शामिल होने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि आंतकवाद शब्द का मतलब एक खास समुदाय के खिलाफ हिंसा करना है। मैं स्पष्ट तौर पर कहता रहा हूं कि यह सरकार अफगास्तिान और इराक में क्या कर रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications