माउस क्लिक करते ही मिल जाएंगी डिग्रियों की प्रतियां
मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने मंगलवार को इसकी घोषणा की कि ऐसी प्रणाली वर्ष 2011 से काम करना शुरू कर देगी। इस व्यवस्था के तहत सभी विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों एवं स्कूल बोर्डो को एक केंद्रीकृत ऑनलाइन 'डिपॉजिटरी' में डिग्रियां जमा करनी होंगी।
सिब्बल ने कहा, "छात्र इस सेवा की मदद से मामूली शुल्क चुकाकर अपने प्रमाणपत्र हासिल कर सकेंगे। वे घर बैठे अपनी डिग्रियों की प्रतियां हासिल कर सकें गे। इससे छात्रों को संस्थानों का चक्कर लगाने की बाध्यता से मुक्ति मिलेगी।"
उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी व्यवस्था होगी, जिससे छात्रों, कॉलेजों, कर्मचारियों सभी का समय बचेगा। उन्होंने कहा कि खासकर पुराने छात्रों को डिग्रियों के लिए दूरदराज के अपने संस्थानों का चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। मंत्री ने कहा, "इससे डिग्रियों के खो जाने या नष्ट होने का खतरा भी समाप्त हो जाएगा। साथ ही फर्जी डिग्रियों के धंधे को भी खत्म करने में मदद मिलेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications