चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्थानीय सरकार की ओर से कहा गया है कि उसने पुनकोग का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि पुनकोग तिब्बती हैं और उन्होंने चीनी सरकार के जनसंपर्क प्रयासों का नेतृत्व किया था जब मार्च 2008 में ल्हासा में दंगे भड़क गए थे। इन दंगों में 21 लोग मारे गए थे।
पुनकोग वर्ष 2003 से तिब्बत की स्थानीय सरकार के अध्यक्ष थे। पुनकोग के अलावा वरिष्ठ तिब्बती अधिकारी लेगकोग ने भी मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications