फिर टल सकती है टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की नीलामी

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारत सरकार तीसरी पीढ़ी की दूरसंचार सेवा के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी में और विलंब कर सकती है, क्योंकि प्रत्येक सर्किल में आपरेटरों की संख्या समेत कई मसलों पर संबद्ध विभागों के बीच मतभेद बरकरार है।

केंद्रीय संचार मंत्री ए.राजा ने यहां आज संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, "रक्षा मंत्रालय और दूरसंचार विभाग के बीच कुछ मसलों पर मतभेद बरकरार है। इसे सुलझाने के प्रयास जारी है।" उन्होंने इस विषय पर मंत्रियों के अधिकार प्राप्त समूह की एक बैठक के बाद बताया कि इस मसले पर बातचीत का सिलसिला जारी है।

उन्होंने कहा, "इस मसले पर दूसरे चक्र की बातचीत हो सकती है।" उल्लेखनीय है कि वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी के नेतृत्व वाली समिति को इस मसले को सुलझाने के लिए अधिकृत किया गया है। एक साल से ज्यादा विलंब के बाद स्पेक्ट्रम नीलामी की तारीख 14 जनवरी तय की गई थी, पर मतभेद बरकार होने के कारण इसके और टलने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+