श्रीलंका में फोनसेका समर्थक की हत्या
कोलंबो, 12 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंकाई सेना के पूर्व प्रमुख और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जनरल सरथ फोनसेका की एक महिला समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात को सियासी रंजिश का नतीजा माना जा रहा है।
यहां से करीब 220 किलोमीटर दूर तंगल्ले शहर के रन्ना इलाके में हमलावरों ने फोनसेका समर्थकों को ले जा रही एक बस पर अंधाधुंध फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक इस हमले में कम से कम 10 लोग जख्मी हो गए। इसमें गंभीर रूप से जख्मी एक महिला कार्यकर्ता की बाद में मौत हो गई। फोनसेका समर्थकों ने इसके पीछे सत्तारूढ़ यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस(यूपीएफए) के समर्थकों की भूमिका होने का दावा किया है।
चुनाव पर्यवेक्षकों को ऐसी 350 से ज्यादा वारदातों की शिकायतें मिल चुकी हैं।
इस चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति का मुकाबला फोनसेका से हो रहा है। चुनाव 26 जनवरी को होगा। फोनसेका देश के सर्वाधिक सफल सेना प्रमुखों में से एक रहे हैं। उनकी छवि एक साहसी युद्ध नायक की भी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications