टीआरएस ने जूनियर एनटीआर की फिल्म को निशाना बनाया
एक दिन पहले ही टीआरएस प्रमुख के.चंद्रशेखर राव की पुत्री के.कविता ने 'अदूर्स' फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देने की अपील की थी। टीआरएस के कार्यकर्ताओंने सरूरगनर इलाके में दो सिनेमाघरों पर हमला किया और पोस्टरों को नुकसान पहुंचाया।
गौरतलब है कि फिल्म के कलाकारों द्वारा अलग तेलंगाना राज्य की मांग कर रहे राजनीतिक दलों से असहयोग करने के खिलाफ टीआरएस कार्यकर्ता उनकी फिल्मों का विरोध कर रहे हैं। पिछले महीने भी इन राजनीतिक दलों ने अभिनेता से नेता बने के.चिरंजीवी के पुत्र और उनके भतीजे की फिल्म के प्रदर्शन का विरोध किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications