भाजपा ने चांडी से पूछा, क्यों मिले मदनी के सहयोगी से
तिरूवनंतपुरम, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी से पूछा है कि वह आखिर किस मकसद से पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के अध्यक्ष अब्दुल नजीर मदनी के निकट सहयोगी पूनथुरा सिराज से पिछले दिनों मिलने गए थे।
पिछले सप्ताह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद संभालने के बाद वी. मुरलीधरन मंगलवार को पहली बार संवाददाताओं से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने यह सवाल उठाया।
उन्होंने कहा, "यह मुलाकात चांडी के गृह नगर कोट्टायम में रविवार को हुई थी। उन्हें इस मुलाकात के बारे में सब कुछ स्पष्ट करना चाहिए क्योंकि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) केरल के कुछ मामलों की जांच कर रही है।"
उल्लेखनीय है कि मदनी की पत्नी सूफिया को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। वह वर्ष 2005 में कालामेजरी में बस जलाने की घटना की आरोपी हैं। इसकी भी जांच एनआईए कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications