कोलकाता की झुग्गी बस्ती में भीषण आग (लीड-1)
एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की 35 गाड़ियों को लगाया गया है। आग की लपटें 15 फुट ऊपर तक देखी गईं।
आग के कारण पूर्वी रेलवे (ईआर)की सियालदह डिवीजन की रेल सेवा पर असर पड़ा है। बिजली की आपूर्ति रोक दी गई है।
ईआर के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "किसी संभावित दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति रोक दी गई है। इस इलाके में रेलवे ट्रैक को बड़ी संख्या में लोग पार करते हैं।"
नजदीक स्थित बिधाननगर रेलवे स्टेशन को भी आग से नुकसान पहुंचा है।
अधिकारी ने कहा,"हमारे अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications