डाइटिंग के लिए इच्छाशक्ति से ज्यादा की जरूरत
इंडियाना युनीवर्सिटी (आईयू) और बर्लिन स्थित मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर ह्युमन डेवलपमेंट के वैज्ञानिकों ने दो अलग-अलग प्रकार की डाइट वाली महिलाओं के डाइट के प्रति व्यवहार का अध्ययन किया।
उन्होंने पाया कि अधिक जटिल डाइट अपनाने वाले लोग लंबे समय तक इस तरह का भोजन नहीं ले पाते हैं।
अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि डाइटिंग आस-पास के माहौल से भी प्रभावित होती है इसलिए डाइट लेने वाले व्यक्ति के आस-पास खाने-पीने की वे चीजें नहीं होना चाहिए जिन्हें खाना उसके लिए मना है। यदि आस-पास ऐसी चीजें रहती हैं जो व्यक्ति को पसंद हैं तो वह लंबे समय तक डाइटिंग नियमों का पालन नहीं कर पाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications