शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 104 अंक गिरा (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 104.20 अंकों (0.59 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,422.51 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 17,612.00 के उच्चतम और 17, 392.55 के निम्नतम स्तर पर कारोबार किया। मंगलवार को सेंसेक्स 17,534.10 अंक पर खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 39 अंकों (0.74 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,210.40 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 5300.50 के उच्चतम और 5200.95 के निम्नतम स्तर पर कारोबार किया। मंगलवार को निफ्टी 5210.40 अंक पर खुला।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 80.11 अंकों (1.14 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,928.31 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 100.71 अंकों (1.14 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 8,753.68 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 सेक्टरों में से 10 में गिरावट का रुख रहा जबकि तीन सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। तेजी दर्ज करने वाले सेक्टरों में सूचना प्रौद्योगिकी (3.91 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.21), आटो (0.13) शामिल रहे। गिरावट वाले प्रमुख सेक्टरों में रियल्टी (3.10 फीसदी) और धातु (2.30) शामिल रहे।
बीएसई में सबसे अधिक तेजी दर्ज करने वाली कंपनियों के शेयरों में विप्रो, (4.89 फीसदी) टीसीएस (4.88), इंफोसिस (3.97) और महिंद्रा एंड महिद्रा (2.64) शामिल रहे। गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में डीएलएफ (3.86 फीसदी), रिलायंस कम्युनिकेशन्स (3.49), टाटा स्टील (3.42), स्टरलाइट (3.18) और आईसीआईसीआई बैंक (3.08) शामिल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications