विभागों का बंटवारा सोरेन के लिए बना चुनौती

रांची, 12 जनवरी (आईएएनएस)। गत नौ जनवरी को अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार करने वाले झारखण्ड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के समक्ष अब नई चुनौती मंत्रियों के विभागों के बंटवारे की है। इसके लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दे रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) महत्वपूर्ण महकमों के लिए सोरेन पर लगातार दबाव बनाए हुए है। इसके चलते सरकारी कामकाज ठप्प पड़ गया है।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा ग्रामीण विकास, ऊर्जा, गृह और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों को अपने पास रखना चाहती है, वहीं आजसू गृह विभाग अपने पास रखने से कम पर तैयार नहीं हो रही है। आजसू चाहती है कि उसके अध्यक्ष सुदेश महतो को गृह विभाग सौंपा जाए जबकि सोरेन इस पक्ष में नहीं हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "सरकार के सहयोगी विकास की बजाय अपने निजी हितों में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री जब विभागों का बंटवारा करने में ही सक्षम नहीं हैं तो ऐसे में उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+