अमर सिंह से माफी नहीं मांगी : रामगोपाल

इटावा में संवाददाताओं से बातचीत में यादव ने कहा, "अमर सिंह ने समाचार चैनलों के जरिए यह कहा कि मैंने उनसे माफी मांग ली है। यह सही नहीं है। मैंने किसी से कोई माफी नहीं मांगी है।"

इससे पहले, अमर सिंह ने मीडिया को जानकारी दी थी कि सोमवार को यादव ने उन्हें फोन कर माफी मांगी थी।

यादव ने कहा, "अमर सिंह का दिमाग खराब हो गया है और ऐसी कोई बात नहीं कि मैं उनसे माफी मांगू।"

हालांकि इसके कुछ ही घंटे बाद राम गोपाल यादव के सुर बदल गये। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "राजनीतिक दल एक परिवार की तरह होते हैं और परिवार में तमाम बर्तन होते हैं जो आपस में टकराते रहते हैं। परिवार में कभी-कभार थोड़ा बहुत चलता रहता है।"

उन्होंने फिर दोहराया कि उनके और अमर सिंह के बीच कोई विवाद नहीं है। परिवार में कभी-कभार खटपट तो होती ही रहती है।

रामगोपाल ने कहा कि अमर सिंह पार्टी के सम्मानित नेता हैं और वह 24 जनवरी को सैफई महोत्सव के समापन कार्यक्रम में आएंगे। वह विशेष अतिथि होंगे और उनके यहां अतिथियों को भगवान का दर्जा दिया जाता है। वह उनका स्वागत करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+