तालिबान के खिलाफ एक और मोर्चा खोलेगी पाक सेना
ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि सेना अफगान सीमा पर संघ प्रशासित कबायली इलाकों (फाटा) की ओरकजई एजेंसी के प्रवेश और निकास मार्गो पर आतंकवादियों द्वारा तैयार किए गए स्थायी अवरोधों को हटाने की कार्रवाई करेगी। इसके पीछे आतंकवादियों को सुरक्षा ढाल से वंचित कर उन्हें परास्त करने की रणनीति छिपी है। ऑनलाइन न्यूज एजेंसी ने एक निजी टीवी चैनल की खबर का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है।
सेना ने अप्रैल में पश्मिोत्तर सीमांत प्रांत की स्वात घाटी और तीन अन्य जिलों में तालिबान के खिलाफ सघन कार्रवाई शुरू की थी। आतंकवादियों को भारी नुकसान पहुंचाने के बाद उसने फाटा की दक्षिण वजीरिस्तान एजेंसी पर ध्यान केंद्रित किया। सेना के मुताबिक इन दोनों अभियानों में अब तक 25,00 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। ओरकजई एजेंसी वही इलाका है, जहां से 35 सिख परिवारों को एक तालिबानी फरमान के बाद घर छोड़कर भागना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications