बिहार में शीतलहर जारी, 15 जनवरी तक सभी स्कूल बंद
राज्य सरकार ने सर्दी के कारण सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को 15 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है।
इधर, पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में 10 लोगों की मौत सर्दी के कारण हुई। इस तरह राज्य में अब तक ठंड से मरने वालों की संख्या 40 हो गई है। हालांकि राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने सर्दी से किसी के भी मरने की बात नहीं स्वीकारी है।
विभाग के उप सचिव आऱ आऱ सिंह ने मंगलवार को बताया कि विभाग के पास ऐसी सूचना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में अब तक किसी व्यक्ति की मौत सर्दी से नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications