सुप्रिया व अगाथा राकांपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य बनीं (लीड-1)
सूले पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं और वह केंद्रीय कृषि मंत्री तथा राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की बेटी हैं जबकि अगाथा भी पहली बार मेघालय की तूरा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुनी गई हैं और उन्हें केंद्र सरकार में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री का पद दिया गया है। वह पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी. ए. संगमा की बेटी हैं।
पवार ने पिछले महीने हुई पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा था कि युवाओं और महिलाओं को पार्टी में आगे लाना होगा।
पार्टी प्रवक्ता डी. पी. त्रिपाठी ने मंगलवार को पार्टी के नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। पदाधिकारियों की नई सूची से पवार के भतीजे अजीत पवार का नाम नदारद है। वह महाराष्ट्र सराकर में मंत्री हैं।
पदाधिकारियों की जो सूची आज जारी हुई है उसमें पांच को महासचिव, 13 को सचिव, 19 को कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है तथा इसमें अन्य अग्रिम संगठनों व मोर्चो के पदाधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications