लादेन ने युगोस्लाविया से हथियार खरीदने की कोशिश की थी !
रिपोर्ट के मुताबिक इस संगठन ने हथियार खरीदने की कोशिश की थी, पर तब की सरकार ने इस प्रयास को सफल नहीं होने दिया। इन हथियारों का इस्तेमाल अफगानिस्तान में किया जाना था। तब इस्लामी चरमपंथी सोवियत संघ की सेना से लड़ रहे थे। सरकारी हथियार कंपनी एसडीपीआर के एक उच्च पदस्थ सूत्र के हवाले से कहा गया है कि यह सौदा तय करने के लिए खुद लादेन 25 जून, 1986 को युगोस्लाविया पहुंचा था। डीपीए न्यूज एजेंसी के मुताबिक सूत्र ने बताया, "इस शख्स ने अपना इरादा स्पष्ट बता दिया था।" तब लादेन ने स्पष्ट कहा था कि वह हथियार खरीदने आया है। वह विमान भेदी मिसाइल, मशीन गन, मोबाइल रडार यूनिट, गोला-बारूद, जैमिंग उपकरण, संचारण उपकरण आदि खरीदना चाहता था। उसने इस सौदे के लिए 10 करोड़ डालर नकद देने की पेशकश की थी। लेकिन सरकार ने उसकी यह पेशकश खारिज कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications