आंखें कहती हैं पुरुषों के दिल की बात

यदि कोई पुरुष किसी महिला की आंखों में लंबे समय तक लगातार देखता है तो इसका मतलब है कि वह महिला के साथ अपने रिश्ते को लंबे समय तक कायम रखना चाहता है। लेकिन यदि उसकी निगाहें कुछ पलों के लिए महिला के चेहरे पर ठहरने के बाद उसके शरीर पर पहुंच जाती हैं तो इसका मतलब है कि वह महिला से कम समय में कुछ चीजें हासिल करना चाहता है।

समाचार पत्र डेली मेल के मंगलवार के अंक के मुताबिक टोक्यो विश्वविद्यालय के डा. टॉम करी ने अपने अध्ययन में पाया कि यदि कोई पुरुष अपना जीवन साथी खोजता है तो उसके लिए साथी के शरीर से ज्यादा उसका चेहरा अहमियत रखता है।

स्टिरलिंग विश्वविद्यालय के मनोवैज्ञानिक डा. एंथनी लिटिल के मुताबिक यदि आपको लंबे समय तक कायम रहने वाले रिश्ते की तलाश है तो आप इसमें दोस्ताना, विनोदी और सहभागी साथी तलाशते हैं। उन्होंने कहा कि साथी के विषय में ये सारी जानकारियां उसके चेहरे से ही मिल सकती हैं।

यह अध्ययन 260 महिला व पुरुष प्रतिभागियों पर किया गया था। महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों को विपरीत लिंग वाले मॉडल्स के छायाचित्र देखने के लिए कहा गया था।

इसके बाद प्रतिभागियों से पूछा गया कि दीर्घ काल तक संबंध और अल्प अवधि तक संबंध बनाने के हिसाब से कौन से मॉडल कितने आकर्षक थे।

जब दीर्घ अवधि के संबंधों की बात हुई तो केवल 20 प्रतिशत पुरुषों ने ही मॉडल्स के चेहरे की अपेक्षा उनके शरीर को तरजीह दी।

यद्यपि जब उनसे अल्प अवधि के संबंधों पर पूछा गया तो 40 प्रतिशत पुरुषों ने मॉडल्स के चेहरे की अपेक्षा उनके शरीर को महत्व दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+