अफ्रीका में भारतीय निवेश का नेतृत्व करेंगे निजी क्षेत्र : अंसारी
अंसारी ने सोमवार की रात दक्षिण अफ्रीकी देशों जाम्बिया, मालावी और बोत्सवाना की सात दिवसीय यात्रा से लौटते हुए रास्ते में अपने विमान में संवाददाताओं को बताया, "भारतीय अर्थव्यवस्था जिस दिशा में आगे बढ़ रही है, उसमें निजी क्षेत्र की बड़ी भूमिका होगी, खासतौर से औद्योगिक विकास में।"
यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय निवेश, विशाल भारतीय श्रमशक्ति के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा, इस पर अंसारी ने कहा, "भारतीय निवेश स्थानीय लोगों के लिए रोजगार सृजित करेगा। आर्थिक समझ इस बात की इजाजत नहीं देती कि भारत से श्रमशक्ति को ले जाया जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications