चण्डीगढ़ में 7 साल बाद ऐसी सर्दी
यहां सर्दी ने सबसे कम अधिकतम तापमान का पिछले सात सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक भीषण सर्दी के कारण पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच हरियाणा और तीन पंजाब के हैं।
इलाके में भीषण सर्दी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सर्दी से खास कर सड़क के किनारे रहने वाले लोगों पर खासा असर पड़ा है।
इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र जसबीर सिंह ने आईएएनएस को बताया ,"मैं रोजाना सुबह 6 बजे उठ कर ट्यूशन जाता हूं। सचमुच इस निर्दयी सर्दी के कारण बहुत बुरा हाल है।"
रिक्शा चालक राम निवास ने आईएएनएस को बताया, "सर्दी के कारण बहुत बुरा हाल है। इससे हमारे व्यवसाय पर भी असर पड़ा है। सर्दी के कारण शहर की सड़कें वीरान पड़ी हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications